सात बेहतरीन किताबें जो आपकी ज़िन्दगी बदल देंगी (7 Must Read Books Before You Die : Hindi Blog)

किताबें यानी पुस्तकें(Books) हर किसी की ज़िन्दगी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। हमारे जीवन और प्रगति में किताबें हमेशा से ज्ञान का स्रोत रही है। कला हो या विज्ञान, धर्म हो या संस्कृति, इतिहास या अभियांत्रिकी, चिकित्सा हो या वाणिज्य, ऐसे तमाम क्षेत्रों में मार्गदर्शन देने का काम किताबों का रहा है। प्राचीन समय में इन पुस्तकों का स्वरुप पांडुलिपिओं के रूप में भोजपत्र थे जो वर्तमान में ई-किताब(e-book) में परिवर्तित हो गए हैं लेकिन किताबों का हमारे क्रमिक विकास में भूमिका पहले से कम ना होकर बढ़ी ही है।

जिसे किताबों से प्यार होता है वो कभी अपने आप को कमज़ोर और अकेला महसूस कर ही नहीं सकता ऐसा मेरा अपना अनुभव है। किताबें हमारे मित्र भी हैं और गुरु भी। हर तरह के ज्ञान से परिपूर्ण पुस्तकें ही हमें सच्चा ज्ञान, समझ, अपने कर्म और स्वभाव से परिचित करवाती हैं। ऐसे ही सात किताबों(7 Books) के बारे में मैं अपनी जानकारी साझा करना चाहता हूँ जो सभी लोगों को अवश्य पढ़ना चाहिए। 

1. रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad)
यह बहुत ही अद्भुत किताब है।  इस किताब के लेखक(Author) है रॉबर्ट कियोसाकि (Robert Kiyosaki)। वह पेशे से अमेरिका के एक बहुत बड़े कारोबारी(American Businessman) हैं। रॉबर्ट कियोसाकि अपने दो पिता के बारे में बताते हैं। एक अपने पिता जिसे वो पुअर डैड(Poor Dad) और एक अपने मित्र माइक(Mike) के पिता जिसे वह रिच डैड(Rich Dad) कहते है। उन्होंने अपने दोनों डैड के वित्तीय प्रबंधन (Financial Management) के दृष्टिकोण(Approach) के अंतर को समझाया है। एक ओर जहाँ पुअर डैड अत्यधित शिक्षित थे वही रिच डैड बहुत कम पढ़े लिखे थे।  लेकिन पुअर डैड हमेशा आर्थिक रूप से संघर्ष करते रहे और रिच डैड अमेरिका में सबसे अमीर लोगों में अपना नाम शुमार किया। इस किताब को पढ़ने से हमें संपत्ति और देनदारी(Asset & Liabilities) के फर्क का ज्ञान होता है।  इसके अलावा भी बहुत सारी जानकारियां हमें मिलती है जिससे हम वित्तीय प्रबंधन को अच्छे से समझ सकते हैं।  इस किताब को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

2. द अल्केमिस्ट (The Alchemist)
द अल्केमिस्ट के रचनाकार(Author) है ब्राज़ीलियाई लेखक पाओलो कोएलो(Paulo Coelho)। द अल्केमिस्ट  कहानी है सेंटियागो(Santiago) नाम के एक लड़के का जो स्पेन(Spain) के एंडालुसिआ(Andalusia) शहर में रहता था और भेड़े चराता(Shepherd) था। सेंटियागो को चर्च(Church) के पास सिकामोर के पेड़(Sycamore Tree) के नीचे सोते हुए एक सपना(Dream) आता है कि मिश्र(Egypt) में पिरामिड(Pyramid) के नीचे बहुत सारा खज़ाना छिपा हुआ है। सेंटियागो ख़जाने की खोज में स्पेन से मिश्र की ओर चल पड़ता है। रास्ते में बहुत सारी कठिनाइयों का डटकर सामना करते हुए वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहता है। अंत में उसे यह पता चलता है कि ख़जाना तो वही उस चर्च के पास पेड़ के नीचे छिपा है जहाँ उसे सपना आया था। यह बहुत ही सुन्दर और रोचक कहानी है। इस कहानी से हम यह सीखते है कि हमें अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करते रहना चाहिए।  दूसरी बात यह की ख़जाना अर्थात ज्ञान या सफलता की कुंजी हमारे आसपास ही होता है जिसे हम देख नहीं पाते और यहाँ वहाँ भटकते रहते हैं। 

3. श्रीमद भगवत गीता (Shrimad Bhagwat Geeta)
श्रीमद्भागवत गीता(Shrimad Bhagwat Geeta) एक बहुत ही बेहतरीन ग्रंथ(Book) है जिसमे 18 अध्याय (Chapter) और 700 श्लोक(Shlok) है। महाभारत के युद्ध से पहले कुरुक्षेत्र के रण में भगवान कृष्ण(Lord Krishna) ने अर्जुन(Arjun) को जो उपदेश दिया था उसका संकलन(Compilation) ही श्रीमद्भगवत गीता के  नाम से जाना जाता है। एक तरफ जहाँ गीता में धर्म का उपदेश मिलता है वही इससे जीवन जीने की कला का भी ज्ञान मिलता है।श्रीमद्भागवत गीता सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। गीता में कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग और एकेश्वरवाद के बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। कर्मफल का सिद्धांत हम सभी के लिए सिखने योग्य है। श्रीमद्भागवत गीता को सभी लोगों को एक बार ज़रूर पढ़ना चाहिए। 

4. इकिगाई ( Ikigai - The Japanese Secret to a Long and Happy Life)
हेक्टर गार्सिआ (Hector Garcia) और फ्रांसेस्क मिरल्स(Francesc Miralles) द्वारा लिखित इकिगाई(Ikigai) किताब जापान(Japan) के एक द्वीप(Island) ओकिनावा(Okinawa) के गाँव ओगिमी(Ogimi) के बारे में है। यह स्थान दुनिया के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है जहाँ जीवन प्रत्याशा(Life Expectancy) सबसे ज्यादा है। यहाँ के ज्यादातर निवासियों की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा है। इस कारण से ओगिमी को लंबी उम्र का गाँव भी कहा जाता है। इस किताब में ओगिमी गाँव में लोगों के लम्बी और खुशहाल जीवन जीने के रहस्य इकिगाई(Ikigai) के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह किताब ज़रूर पढ़िए। 

5. थिंक एंड ग्रो रिच (Think and Grow Rich)
थिंक एंड ग्रो रिच (Think and Grow Rich) के लेखक का नाम नेपोलियन हिल(Napoleon Hill) है। इस किताब का प्रकाशन(Publication) वर्ष 1937 में हुआ था। लेखक ने इस किताब में अमीर या सफल बनने के लिए 13 कदम (Steps) बताये हैं। इन स्टेप्स पर चलकर व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। इनमे मुख्य हैं इच्छा(Desire), आस्था(Faith), आत्म सुझाव(Auto Suggestion), विशेषज्ञीय ज्ञान(Specialized Knowledge), सुव्यवस्थित योजना(Organized Planning) इत्यादि। थिंक एंड ग्रो रिच (Think and Grow Rich) के इन जादुई कदमों(Steps) को अपने जीवन में उतार कर आप सफलता को अर्जित कर सकते हैं। 

6. हाऊ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पिपल(How to win friends and influence people)
वर्ष 1936 में प्रकाशित(Published) इस किताब के लेखक डेल कार्नेगी(Dale Carnegie) हैं। इस किताब की विषयवस्तु लोक व्यवहार यानी अपने आसपास लोगों से हमारे व्यवहार(Behavior) से सम्बंधित है। इस किताब में 4 प्रमुख सिद्धांत बताये गए हैं जो इस प्रकार हैं - लोगों को संभालने की मौलिक तकनीकें(Fundamental Techniques in Handling People), आपको लोग पसंद करे इसके 6 तरीके(Six ways to make people like you), अपने सोच से लोगों का दिल कैसे जीतें(How to win people by your way of thinking), कैसे एक असरदार लीडर बनकर लोगों में बदलाव लाया जाए( Be a leader : How to change people)। इस किताब को पढ़कर आप अपने प्रति लोगों की सोच को आसानी से सकारात्मक(Positive) कर सकते हैं। 

7. सेपियन्स ( Sapiens )
युवाल नोवा हरारी(Yuval Noah Harari) द्वारा रचित ये किताब इंसान के इंसान बनने की कहानी है। वैज्ञानिक तथ्यों और ऐतिहासिक घटनाओं के आधार पर लिखी गयी यह किताब इतिहास(History), जीव विज्ञान(Biology), मानवशास्त्र(Anthropology),जीवाश्म विज्ञान(Fossil Science) आदि तमाम क्षेत्रों के ज्ञान अद्भुत मिश्रण है। इस किताब को पढ़ने से हमें यह समझने में आसानी होती हैं कि इंसान के वर्तमान स्वरुप को पाने के लिए किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अगर आपको मानव जाति के क्रमिक विकास(Progressive Development) के बारे में समझना हो तो इस किताब को जरूर पढ़े। 

हम सभी इस बात से भलीभांति अवगत हैं कि किताबों का संसार बहुत ही दिलचस्प और ज्ञानदायक है। सभी उम्र और पसंद  के लोगों के लिए हर प्रकार की किताबें आज आसानी से उपलब्ध हैं।  किताबों ने हमारे सोच को प्रभावित करने के अलावा हमारे ज्ञान भंडार को बढ़ाया है। किताब हमारे सच्चे साथी और मार्गदर्शक हैं जो हर कठिनाइयों को सामना करने में हमारा साथ देते रहते हैं।  इसीलिए किताबों के समुद्र में गोता लगाते रहना चाहिए क्या पता कब मोती मिल जाए। हैप्पी रीडिंग (Happy Reading)। 


Blogger Name: Pramod Kumar Kushwaha
For more information & feedback write email at : pktipsonline@gmail.com


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर : धरती का स्वर्ग (Trip to Kashmir : Paradise on Earth - Hindi Blog)

मालवण : सिंधुदुर्ग की शान ( Trip to Malvan - Hindi Blog )

महाबलेश्वर और पंचगनी : एक प्यारा सा हिल स्टेशन (Trip to Mahabaleshwar & Panchgani - Hindi Blog)

समुद्र में मोती : अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा (Andaman Trip - Hindi Blog)

श्रीनगर : एक खूबसूरत शाम डल झील के नाम (A Memorable Evening in Dal Lake Srinagar - Hindi Blog)

चित्रकूट : जहाँ कण कण में बसे हैं श्रीराम (Trip to Chitrakoot - Hindi Blog)

प्राचीन गुफाओं और मंदिरों का शहर : बादामी, पट्टदकल और ऐहोले (Trip to Badami, Pattadkal & Aihole - Hindi Blog)

कास पठार : महाराष्ट्र में फूलों की घाटी (Trip to Kaas Plateau : Maharashta's Valley of Flower-Hindi Blog)

ऊटी और कुन्नूर : नीलगिरी का स्वर्ग (Trip to Ooty & Coonoor - Hindi Blog)

पालखी : पंढरपुर की धार्मिक यात्रा(Palkhi Yatra to Pandharpur - Hindi Blog)