दिवेआगर बीच : एक खूबसूरत समुद्री किनारा(Trip to Diveagar Beach - Hindi Blog)

महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले रायगढ़(Raigad) के श्रीवर्धन(Shrivardhan) तालुका में स्थित दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) एक शांत और खूबसूरत स्थान है। मुंबई से करीब 190 किलोमीटर और पुणे से 160 किलोमीटर की दूरी तय करके यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। विश्वप्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी IBM में कार्यरत अपने दोस्तों के साथ हम लोग पुणे से सड़कमार्ग से दिवेआगर(Diveagar Beach) घूमने गए थे। पुणे से दिवेआगर तक का रास्ता घाट(Hill) वाला है। लगभग 5 घंटे की यात्रा के बाद हम लोग दिवेआगर बीच पहुंचे। बीच के पास ही हम लोगों ने नाश्ता किया। 

अपने कार को पार्किंग स्थल पर खड़ी  करके हम लोग नारियल के पेड़ों को पार करके बीच पर गये। बीच बहुत ही खूबसूरत लगा। गोवा और मुंबई के व्यस्त समुद्री किनारों की तुलना में दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) कम भीड़ भाड़ वाली जगह है।  दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) की ख़ास बात यह है कि यह काफी लंबा और हरियाली से भरा बीच है। यहाँ बहुत से नौजवान लोगों के ग्रुप कार के म्यूजिक की तेज़ धुन पर थिरकते दिखे। हम लोगों ने यहाँ समुद्री लहरों में बहुत देर तक मस्ती करते रहे। छोटे बच्चों को रेत से खेलता देख हम लोग भी इसी काम में लग गए। मैंने रेत से शिवलिंग बनाया। 

दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) के पास में 1000 वर्ष पुराना रूपनारायण मंदिर है जो देखने में बहुत सुंदर है। लाल पत्थरों से निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर में स्थापित मूर्ति की खासियत है कि यह काले पत्थर से बनाई गयी है। मंदिर परिसर में नारियल के पेड़ों की अधिक संख्या होने के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है।  यहाँ एक सीढ़ीदार कुआँ और दीप स्तम्भ भी हैं जो देखने योग्य हैं। हम लोगों ने यहाँ अच्छा समय गुज़ारा। 

दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) और इसके आस पास के इलाके खुमने के बाद अब शाम होने लगी थी। अरब सागर के तटों पर सूर्यास्त का नज़ारा अद्भुत होता हैं।  दिवेआगर बीच से अरब सागर में डूबते सूरज को देखना एक अच्छा पल था। जैसे जैसे सूरज अरब सागर की गोद में जा रहा था वैसे वैसे आसमान की लालिमा और ज्यादा बढ़ती जा रही थी।  समुद्र के पानी मोतियों जैसे चमक रहे थे। मछुआरों की बहुत सारी नावों को किनारे आते देखना  बहुत सुखद लगा। 

सूर्यास्त होने के बाद हम लोग वापस पुणे के लिए चल पड़े।  साथ में दिवेआगर बीच(Diveagar Beach) की खूबसूरत यादें अपने जेहन में रखते हुए।  यहाँ गुज़ारा हुआ समय एक बहुत यादगार पल बना।  बीच तो हमने बहुत सारे देखे हैं लेकिन इतना शांत, खूबसूरत और सुकून देने वाला बीच बहुत कम ही हैं। मुंबई या पुणे के पास रहने वालों लोगों के लिए सप्ताहांत (Weekend) में दिवेआगर बीच घूमने आना एक अच्छा विकल्प हैं। शहर के भाग दौड़ भरी जिंदगी से समय निकाल कर सुकून के कुछ पल बिताने यहाँ जरूर आइये। 

**********

दिवेआगर में ये करना ना भूलें : वाटर स्पोर्ट्स, रूपनारायण मंदिर देखना, सूर्यास्त देखना, फोटोग्राफी।
दिवेआगर कैसे पहुँचे : सबसे निकटतम हवाई अड्डा 160 किलोमीटर दूर पुणे में है। नज़दीकी रेलवे स्टेशन माणगाव लगभग 34 किलोमीटर दूर है।  सड़क मार्ग द्वारा मुंबई और पुणे से आसानी से दिवेआगर पहुँच सकते हैं। 
दिवेआगर जाने सबसे अच्छा समय : दिवेआगर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। गर्मी में मौसम में यहाँ मत जाइये।  मानसून में यहाँ बहुत ज्यादा बारिश होती है इसलिए जाना अच्छा नहीं रहेगा। 
दिवेआगर जाने में लगने वाला समय :   1 दिन











Photos by: Chetan Saxena & Pramod Kumar Kushwaha
For more information & feedback write email at : pktipsonline@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर : धरती का स्वर्ग (Trip to Kashmir : Paradise on Earth - Hindi Blog)

चित्रकूट : जहाँ कण कण में बसे हैं श्रीराम (Trip to Chitrakoot - Hindi Blog)

मालवण : सिंधुदुर्ग की शान ( Trip to Malvan - Hindi Blog )

श्रीनगर : एक खूबसूरत शाम डल झील के नाम (A Memorable Evening in Dal Lake Srinagar - Hindi Blog)

समुद्र में मोती : अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा (Andaman Trip - Hindi Blog)

महाबलेश्वर और पंचगनी : एक प्यारा सा हिल स्टेशन (Trip to Mahabaleshwar & Panchgani - Hindi Blog)

पालखी : पंढरपुर की धार्मिक यात्रा(Palkhi Yatra to Pandharpur - Hindi Blog)

प्राचीन गुफाओं और मंदिरों का शहर : बादामी, पट्टदकल और ऐहोले (Trip to Badami, Pattadkal & Aihole - Hindi Blog)

ऊटी और कुन्नूर : नीलगिरी का स्वर्ग (Trip to Ooty & Coonoor - Hindi Blog)

कानिफनाथ : पुणे के पहाड़ों में बसा सुंदर मंदिर (Trekking to Kanifnath Temple Pune)