संदेश

Travel लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव(Ganpati Festival in Maharashtra)

चित्र
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्थ दिवस को बुद्धि और समृद्धि के देवता (The God of Wisdom and Prosperity) भगवान गणेश के जन्मदिवस को गणेश चतुर्थी(Ganesh Chaturthi) के रुप में पूरे भारत वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में यह त्यौहार(Ganpati Festival) बहुत ही बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। वर्ष 1893 ईस्वी से पहले भगवान गणेश की पूजा आमतौर पर घरों तक ही सीमित था। लेकिन अंग्रेज़ों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन(Freedom Movement) में पूरे देश को एकजुट करने के उद्देश्य से लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने वर्ष 1893 ईस्वी में सार्वजनिक(Public) गणेश पूजा उत्सव(Ganpati Festival) का आयोजन किया। महाराष्ट्र में सर्वप्रथम इसकी शुरुवात हुई और लोग सार्वजनिक गणेश पूजा(Ganpati Festival) में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने लगे। इन आयोजनों से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन(Freedom Movement) में आम जनमानस को आज़ादी के लिए जागरुक करने और एकता के सूत्र में पिरोने में बहुत मदद मिली। तब से लेकर अब तक महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेश पूजा (Ganpati Festival) के साथ साथ घरों में भी गणपति पूजा बहुत बड़े स्त